दतिया नगर: गोविंद मंदिर से निकला दाऊजी का हुरंगा, नगाड़ों की गूंज के साथ होली उत्सव संपन्न
होलिका दहन के बाद मनाई जाने वाली दोज के अवसर पर बड़े गोविंद मंदिर से निकलने वाला दाऊजी का पारंपरिक हुरंगा (नगाड़ा) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगाड़ों की गूंज के साथ पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा। हुरंगा बड़े गोविंद मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। श्रद्धालु नगाड़ा बजाते