एकमा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार
Ekma, Saran | May 3, 2026 छपरा सिवान एन एच 531 पर पुरानी चट्टी मोड़ के समीप रविवार की शाम करीब 4:30 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के लाकर छपरा निवासी कमल साह के 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई । पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।