मधेपुरा में 9 साल की नाबालिग बच्ची से रेप:मिर्च तोड़ने के बहाने 2Km दूर खेत ले गया था; 1 घंटे में आरोपी अरेस्ट
मधेपुरा में मिर्ची तोड़ने के बहाने घर से करीब 2km दूर खेत में ले जाकर 9 साल की बच्ची से रेप किया। घटना के 2 दिन बाद 31 जुलाई को पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के अंदर आरोपी ब्रह्म मेहता (50) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़िता की मां ने बताया कि 28 जुलाई को आरोपी ब्रह्म मेहता मेरी मासूम बेटी को मिर्ची तोड़ने के बहाने घर से ले गया। करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में ले जाकर उसने मेरी बच्ची का हाथ-पैर जबरन पकड़ लिए। साथ ही, उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
Bihar, India | Aug 3, 2026