गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में स्थित हंसराज और सोमनाथ (स्थानीय बोलचाल में अंशराज) पहाड़ियों को स्थानीय लोग 'मोती उगलता हुआ पहाड़' मानते हैं। मान्यता है कि मूसलाधार बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के साथ पहाड़ की तलहटी और आसपास के खेतों में कीमती मोती, मूंगा और मणियां जैसे पत्थर बहकर आते हैं ! #bdbiharjharkhand