पीलीभीत: मोहल्ला करीमगंज में युवती की बंधक बनाकर पिटाई मामले में नहीं हुई कार्रवाई एसपी से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला करीमगंज निवासी रोशनी सक्सेना पुत्री रामपाल सक्सेना ने सोमवार को बताया कि 31 जुलाई को उसके पिता को सांप ने काट लिया था। वह अपनी बड़ी बहन को सूचना देने राहुल पासवान के घर गई थी। आरोप है कि राहुल पासवान व उसकी माँ लौगश्री देवी,बहन संगीता देवी और भाभी अंजली ने उसको घर में बंधक बना लिया और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी थी।