पीलीभीत: गोरखपुर में लकड़ी के नीचे दबने से शेरपुर के मजदूर की मौत परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी बड़े खान उम्र 55 वर्ष सात भाइयों में दुसरे नंबर पर थे। परिवार के भरण पोषण को लेकर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व वह लकड़ी भरने का काम करने के लिए वह गोरखपुर गए हुए थे। ट्राली में लकड़ी भरने के दौरान लकड़ी का लट्ठा उनके ऊपर आकर गिर गया जिससे वह उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।