जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी का हंगामा, माइक बंद होने पर भड़के, फेंकी कुर्सियां और माइक डाइस, मारपीट भी की...!
पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उन्हें मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद जब हरीश धामी ने संबोधन शुरू किया तो कथित तौर पर उनका माइक बंद कर दिया गया।
इससे नाराज विधायक ने माइक ऑपरेटर की ओर माइक फेंक दिया और मंच पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते उनके समर्थक भी मंच पर चढ़ गए और वहां लगे माइक व डाइस को उठाकर फेंक दिया।
इस दौरान हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी तीखे जुबानी हमले किए। जौलजीबी मेले का सांस्कृतिक मंच देखते ही देखते सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
#JoljibiMela #HarishDhami #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolitics #Pithoragarh #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Nov 14, 2026