लखीसराय: पुरानी बाजार सामुदायिक भवन में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी आभार एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल।
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 2 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सोमवार को हार्दिक आभार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला एवं खनन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी सोमवार की दोपहर 12:30 बजे शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।