दमोह: पुलिस परेड ग्राउंड मे पत्रकार 11 एवं पुलिस 11 के मध्य मैत्री मैच संपन्न, बड़ी संख्या मे पुलिसकर्मी व पत्रकार रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Mar 3, 2024 दमोह शहर के होमगार्ड स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस एवं पत्रकारों के माध्यम मैत्री मैच का आयोजन किया गया। जहां टीम का सिक्का उछलकर पुलिस 11 के पाले में गया लेकिन पुलिस 11 की टीम के कप्तान पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने फील्डिंग का निर्णय लिया। वहीं बेटिंग करते हुए पत्रकार 11 ने 99 रन बनाए जवाब में 100 रन बनाकर पुलिस 11 की टीम ने जीत दर्ज की।