दमोह: देहात थाना परिसर में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, थाना प्रभारी ने किया जनसंवाद
Damoh, Damoh | Mar 3, 2024 दमोह के देहात थाना में,देहात थाना परिसर में आज पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देहात थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। बता दें कि पुलिस के द्वारा इन दिनों जिले के तमाम थाना क्षेत्र में मुख्यालय स्तर पर पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुलिस आम लोगों से जनसंपर्क कर रही है।