दमोह: कुम्हारी से मजदूरी करके घर जा रहे मजदूरों को शराबी बाइक सवारों ने मारी जोरदार टक्कर, 2 घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 2, 2024 दमोह जिले के कुम्हारी में मजदूरी कर अपने घर बमनी जा रहे मजदूरों की बाइक में शराबी युवकों के द्वारा बाइक से टक्कर मार दिए जाने पर 2 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में बमनी निवासी मोहन व गोपाल रोज की तरह मजदूरी करके कुम्हारी से घर जा रहे थे। उसी दौरान कुम्हारी के पास अज्ञात बाइक सवारों के द्वारा शराब के नशे में टक्कर मार दी।