दमोह: कोतवाली थाना मे आम नागरीको संवाद स्थापित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन संवाद कार्यक्रम संपन्न
Damoh, Damoh | Mar 3, 2024 दमोह शहर के कोतवाली थाना मे आज पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देशन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे व्यापारी, ऑटो यूनियन, राजनैतिक व विभिन्न धर्म समुदाय के लोग मौजूद रहे। वहीं लोगों के बीच मौजूद रहकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो ने संवाद स्थापित कर आम जन के लिए आ रही सुरक्षा संबधी समस्याओं को सुना साथ ही लोगों के द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए गए।