हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र में आधार कार्ड मांगने पर युवक ने किया हंगामा, सीएचसी में ओपीडी काउंटर पर तोड़फोड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा में आधार कार्ड मांगने पर एक युवक ने ओपीडी काउंटर पर तोड़फोड़ की। जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 5 निवासी नन्हे राजा पुत्र श्री दयालु बुधवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर