हरदा: कलेक्टर ने प्रस्तावित हरदा बायपास का निरीक्षण किया, प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
Harda, Harda | Apr 17, 2026 आज 17 अप्रैल लगभग 5 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने इन्दौर मार्ग से खण्डवा मार्ग तक प्रस्तावित बायपास के लिए चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।