गुन्नौर: गांव खेड़ा फतेहपुर में झोपड़ी नुमा पशुशाला में लगी आग, एक पशु की हुई मौत, जबकि दो पशु झुलस गए
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा फतेहपुर निवासी वीरेश कुमार ने गांव के किनारे झोपड़ी डालकर पशुशाला बना रखी थी। झोपड़ी के अंदर तीन पशु बंधे हुए थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे पशुशाला की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते हुए पशुओं को बाहर निकाला जिनमें से एक पशु की मौत हो गई। दो पशु झुलस गए।