पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के सौरा घाट पर नुहाए-खाए को लेकर छठव्रतियों की भीड़, चार दिन का छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू
पूर्णिया में चार दिवसीय अनुष्ठान छठ महापर्व के पहले दिन नहाए-खाए को लेकर शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे से पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी छठ घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.जहाँ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष व्रती स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे।श्रद्धालुओं ने सौरा नदी तट घाट पर आस्था की डुबकी लगा कर सूर्य भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की.