कोलगवां के पुरैनिया गांव में शराबी पति सौखीलाल साकेत ने अपनी ब्याहता पत्नी शीला साकेत को डंडे से बेदम मारपीट कर दी । मारपीट में गंभीर घायल पत्नी शीला को पड़ोसी ऑटो में लादकर मंगलवार की सुबह 11 बजे कोलगवां थाना पहुंचे जहां पुलिस मामला दर्ज कर दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है । और पुलिस मारपीट करने वाले पति सौखीलाल को तलाश रही है ।