सिंधी कैंप में सूने घर में चोरी, लाखों का सामान हुआ पार, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
सिंधी कैंप इलाके में स्थित एक सूने घर को चोरों ने निशाना बना डाला है,जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है,पीड़ित व्यक्ति सिंधी कैंप पुरस्वानी मोहल्ले में रहने वाला राकेश डावरिया बताया जा रहा है,पीड़ित ने बताया कि 23 मार्च की सुबह वह जबलपुर चला गया था और घर पर कोई नहीं था बताया 24 मार्च को जब वह घर आया तो देखा के ताले टूटे पड़े थे और सारा समान बिखरा पड़ा था।