तिघरा में पेट्रोल पंप के कर्मी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने मंगल फाइल्स तिघरा स्थित मंगल फियूल्स पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मार पीट करने वाले पांच आरोपियों को तिघरा से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी जगदीश यादव ने थाने में इस बात की शिकायत की थी कि तिघरा निवासी आरोपी बाबूलाल कॉल चुनकवा कोल प्रकाश कोल रंजीत कोल एवम धीरू कोल ने शराब के लिए पैसे न देने मार पीट की थी।