शराब के पैसे मांगने और मारपीट करने वाले युवक को नजीराबाद से गिरफ्तार किया, कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
सतना की कोतवाली थाना पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने एवम मार पीट करने वाले आरोपी को नजीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि फरियादी अयान खान ने 21 मार्च को थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करवाई थी की शाहनाज खान ने अपने साथी अनिकेत के साथ मिलकर शराब पीने के पैसे न देने पर चाकू से हमला किया था आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम था।