गोरखपुर: GDA टॉवर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, युवती से छेड़छाड़ के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित जीडीए टॉवर में दिनदहाड़े छेड़छाड़ और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि युवती उसे बचाने की कोशिश कर रही है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवती अपने परिचित