भीलवाड़ा: पांसल चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा का हुआ अनावरण
भीलवाड़ा शहर के पांसल चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे बजे पूरे विधि विधान से किया गया। प्रतिमा का अनावरण पूर्व राज परिवार सदस्य विश्वराज सिंह, स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज द्वारा किया गया।