कालपी: कालपी नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार स्थानों से दूध के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे
Kalpi, Jalaun | Jul 4, 2026 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कालपी में शनिवार दोपहर 4 बजे जोल्हूपुर और कंदौला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार अलग-अलग विक्रेताओं के मिक्स दूध के नमूने लेकर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।