जमुई: प्रेमडीहा में पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से युवक को किया घायल, ₹1.5 लाख भी छीना, जमुई के निजी क्लिनिक में भर्ती
Jamui, Jamui | May 2, 2026 बरबीघा हाट से मवेशी बेच कर लौट रहे मो. परवेज शाह पर प्रेमडीहा गांव में जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लोहे की रॉड से मारकर डेढ़ लाख रुपया छीन लिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के बाद परिजन द्वारा शनिवार की सुबह 10:00 बजे जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।