बीना: टीईटी के नाम पर शिक्षकों का आक्रोश, शिक्षकों ने विधायक कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Apr 11, 2026 शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा” के नेतृत्व में सैकड़ों अध्यापक हाथों में तख्तियां लेकर कटरा मंदिर से पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे। और विधायक निर्मला सप्रे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। शिक्षकों की मांग है कि लोक शिक्षण संचालनालय का आदेश तुरंत निरस्त किया जाए।