पटना ग्रामीण: कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुजफ्फरपुर में 'जय हिंद यात्रा' में होंगे शामिल
लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई दो दिवसीय दौरे पर सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे पटना पहुंचे। वे मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जयहिंद यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान गौरव गोगोई ने कहा कि बिहार की भूमि पर उतरने पर पता चला कि मुझे असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।