पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने JDU नेत्री पर गोली चलाई, पुलिस कर रही जाँच
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके में रविवार देर रात अपराधियों ने महिला सोनी देवी को गोली मार दी। सोनी देवी महिला JDU नेत्री हैं। वह वार्ड नंबर 22 की महिला विंग की JDU अध्यक्ष हैं। एक गोली हाथ में लगी है वहीं एक गोली अभी भी सीने में फंसी हुई है। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने PMCH में एडमिट करवाया गया है।