पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र में कार चालक ने 8 से 10 लोगों को मारा धक्का, ट्रैफिक पुलिस भी नहीं बची
पटना के इस्कॉन टेंपल की तरफ से आ रहे कार चालक ने रविवार की देर रात पहले तो एक बाइक सवार को धक्का मारा और उसके बाद जब ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी साइड करने को कहा तो ट्रैफिक पुलिस को भी कार चालक ने धक्का मार दिया और वहां से भाग निकला।वायरलेस पर जानकारी मिलने के बाद कार चालक को ट्रैफिक पुलिस ने जहां-जहां रोकने की कोशिश की वहां-वहां कार चालक लोगों को धक्का मारता गया