पटना ग्रामीण: बाबू कुंवर सिंह की तस्वीर और हाथों में तिरंगा लेकर कूदेंगे पैराग्लाइडर्स, पटना में सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने दी जानकारी
जेपी गंगा पथ पर होने वाले एरोबैटिक शो को लेकर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि शौर्य दिवस के मौके पर बाबू कुंवर सिंह के लिए इस एरोबैटिक शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आकाशगंगा टीम से हाथों में बाबू कुंवर सिंह की तस्वीर और तिरंगा लेकर पैराग्लाइडर्स कूदेंगे।