बेतिया: होली से पहले पीपल चौक पर पुलिस का सख्त वार, 65 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 27–28 फरवरी की दरमियानी रात करीब 02:00 बजे नगर थाना क्षेत्र में विशेष रात्रि जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पीपल चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा