गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के अलग-अलग गंगा घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट, असदपुर गंगा घाट, सिसौना डांडा गंगा घाट, हरि बाबा बांध धाम गंगा घाट,सांकरा गंगा घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार सुबह 4 बजे से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।