ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में करीब 80 हजार घरों की बिजली रहेगी बंद, रविवार को मेगा शटडाउन
ग्वालियर में रविवार 2 अगस्त को शहर के दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने शनिवार रात 8:30 बजे इसकी सूचना जारी की। महलगांव, मोतीझील और केंद्रीय नगर संभाग के विभिन्न उपकेंद्रों पर होने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और कई क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।