जहानाबाद: जहानाबाद में संयोजक स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन, बच्चों को दिए आध्यात्मिक संस्कारों के संदेश
संत निरंकारी मंडल शाखा जहानाबाद में संयोजक स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को आध्यात्मिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों की शिक्षा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल संस्कारों के माध्यम से बेहतर समाज का निर्माण संभव है। समागम में बड़ी संख्या में निरंकारी श्रद्धालु, बच्चे एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।