गोरखपुर: गोरखपुर में फोरलेन पर पलटी बोलेरो, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा; चालक घायल
जीतपुर गांव के सामने हुआ हादसा, गाड़ी में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला।गोरखपुर के नौसड़ चौकी क्षेत्र में बाघागाड़ा फोरलेन पर एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। जीतपुर गांव के सामने किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय चालक गाड़ी में ही फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे