जलालपुर: जीवत में चार दशक तक निर्विरोध प्रधान रहे दयाराम चौधरी की स्मृति में सांसद लालजी वर्मा ने किया द्वार का लोकार्पण
जलालपुर तहसील क्षेत्र के जीवत गांव में 40 वर्षों तक निर्विरोध प्रधान रहे दिवंगत दयाराम चौधरी की स्मृति में निर्मित द्वार का सांसद लालजी वर्मा ने लोकार्पण किया।कहा कि उन्होंने जीनव पर्यन्त गरीबों और असहायों की मदद की। गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई।मौके पर पूर्व विधायक सुभाष राय, डॉ राजेश सिंह,विधान चंद्र चौधरी,कमला प्रसाद वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।