जलालपुर: जैतपुर पुलिस ने पशु तस्करी के शातिर आरोपी को दबोचकर भेजा जेल, पशु लदी पिकअप छोड़कर हुआ था फरार
पशु तस्करी के आरोपी को जैतपुर पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जिसकी पहचान 25 वर्षीय मुसम्मी अब्दुल्ला पुत्र फरीद निवासी सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी फुलवरिया के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के ओवर ब्रिज के नीचे हुई। जिसके विरुद्ध अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर,देवरिया जिले में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।