सनावद पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खंडवाड़ा में 10 दिन पहले एक सुने घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए आभूषण विदेशी करेंसी सिक्के सहित लाखों के माल पर हाथ साफ किया था।इस मामले मे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 14 लाख का मशरूका जप्त किया है।घटना का खुलासा होने पर फरियादी ने SDOP,थाना प्रभारी का सम्मान किया