रायडीह: पेड़ से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर
Raidih, Gumla | Apr 22, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुरसांग थाना के जरजट्टा गांव में बुधवार सुबह 7:30 बजे एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान स्नेहलता केरकेट्टा (34 वर्ष), पति संतोष केरकेट्टा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे स्नेहलता केरकेट्टा कोयनार साग तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी।