सिमडेगा: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का हमला, कांग्रेस पर महिलाओं की भागीदारी रोकने का आरोप
सिमडेगा: गुरुवार को 12 बजे महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि 2023 में बिल पास होने के बाद संशोधन लाया गया, लेकिन महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी से घबराकर कांग्रेस इसे लागू होने से रोक रही है। भाजपा ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा बताया।