बेलहर: सहबगंज बाजार में एक एसडीएम और दो सीओ बने बेटे बेटी को नवयुवक संघ ने किया सम्मानित निकाली गई सम्मान यात्रा
Belhar, Banka | Jun 27, 2026 बीपीएससी में परचम लहराने वाले प्रखंड क्षेत्र के साहबगंज बाजार के तीन बेटे बेटी को शनिवार को पांच बजे शाम में नवयुवक संघ की ओर से सम्मानित किया गया। तीन बेटे बेटी में से एसडीएम बनने वाले सत्यम कुमार और सीओ बनने वाले अनामिका आर्या एवम् अभिषेक कुमार का बाजार के व्यवसायियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इनके सम्मान में बैंड बाजे के साथ सम्मान यात्रा निकाली गई।