बरेली: रसोई पर महंगाई का वार! LPG सिलेंडर महंगा होते ही बरेली की महिलाओं में बढ़ा गुस्सा
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की खबर से बरेली की महिलाओं में नाराज़गी देखने को मिल रही है। महिलाओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर महंगा होना बड़ी परेशानी खड़ी कर देगा। स्थानीय महिलाओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रसोई का पूरा बजट गैस सिलेंडर पर निर्भर करता है। अगर सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं