होशंगाबाद नगर: RTO कार्यालय में बिजली की बर्बादी: खाली हेल्प डेस्क पर चलता मिला पंखा, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडिय आरटीओ कार्यालय का बताया जा रहा है जहां कार्यालय की हेल्प डेस्क पर लगा पंखा बिना किसी कर्मचारी की मौजूदगी के चलता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वीडियो बनाया गया, उस दौरान हेल्प डेस्क पूरी तरह खाली थी और वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके बावजूद पंखा लगातार चलता रहा।