कोंच: काबर गांव से फरार महिला गिरफ्तार, 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामदगी मामले में कार्रवाई
Konch, Gaya | Apr 16, 2026 आंती थाना कांड संख्या 48/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम में नामजद प्राथमिक अभियुक्त तेतरी देवी (49 वर्ष), पति विजय चौधरी, निवासी काबर, थाना आंती, जिला गया को महिला पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि उक्त मामले में 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई थी, जिसके बाद से अभियुक्ता फरार चल रही थी।