कोल: सोमना सीमेंट फैक्ट्री के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 14, 2025 सोमना सीमेंट फैक्ट्री के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। 48 वर्षीय बदन सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। बदन सिंह गुरुवार शाम अपने गांव से गभाना मार्केट करने गए थे। सीमेंट फैक्ट्री के निकट पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते उनकी मौत हो गई।