कोल: आवास विकास के पास पुलिस ने शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त मुकेश पुत्र छोटेलाल को आवास विकास के पास बनी पोखर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया। पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गुरुवार की शाम जेल भेजने की कार्रवाई की गई।