कोल: अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों हेतु दिया गया प्रशिक्षण
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 जिलाधिकारी के निर्देशो के क्रम में अलीगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन माह फरवरी 2025 के अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, इसके संबंध में गरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित पुराने सभागार में मतगणना कार्मिकों को मीनू राणा अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अलीगढ़ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।