नीमराना में बड़ी कार्रवाई
जनस्वास्थय से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसते हुए नीमराना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को करीब 150 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ईको वाहन की जांच की, जिसमें तीन कोल्ड बॉक्सों से संदिग्ध गुणवत्ता का पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पनीर का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा, जबकि शेष पनीर को मानव स्वास्थय के खतरे को देखते हुए नष्ट कर दिया गया।
जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Alwar, Alwar | Jul 8, 2026