दुर्गा पूजा को लेकर चीनी मिल चौक से जितवारपुर तक निकाला गया फ्लैग मार्च
आज दिनांक-, 17 अक्टूबर 2026। दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चीनी मिल चौक से जितवारपुर तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें एसपी, एसडीओ, डीएसपी एवं आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।