कैराना: कैराना में क्लीनिक की जांच पर विवाद, नोटिस को लेकर अधिकारी और चिकित्सक के बीच ठनी, जांच के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल
Kairana, Shamli | Oct 11, 2026 रविवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार टीम के साथ कैराना नगर मोहल्ला बिसातियान स्थित एक क्लीनिक पर जांच के लिए पहुंचे। यहां वह बीयूएमएस चिकित्सक डॉ. शाहनवाज अहमद को नोटिस देने लगे, तो चिकित्सक ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। डॉ. शाहनवाज का कहना था कि उनके पास संबंधित विभाग से पंजीकरण हैं।