गिरिडीह: ईद के बाजार में सुरक्षा के लिए पुलिस मौलाना आजाद चौक समेत अन्य इलाकों में मुस्तैद
ईद के बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार देर रात 12 बजे तक पुलिस शहरी क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक समेत अन्य इलाकों में मुस्तैद नजर आई। इस दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी घूम-घूम कर औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया। मौके पर डीएसपी नीरज सिंह ,साइबर डीएसपी आबिद खान दलबल के साथ मौजूद रहे।